मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) सर्वहित जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में समिति की सदस्य किरण के निवास स्थान सोमदत्त विहार पर कीर्तन आयोजित किया गया। कीर्तन में महिलाओं ने भगवान की भक्ति में मगन होकर अनेक भजन प्रस्तुत किए तथा भजनों पर मगन होकर नृत्य किया। कार्यक्रम में समिति की महानगर अध्यक्ष शालिनी गोयल, महामंत्री उषा अरोड़ा, पूजा, अल्पा, अनुष्का, नीरू, शमा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment