जलभराव से कई जगह ट्रैफिक जाम, गौतमबुद्धनगर में गिरे तीन मकान।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा 24 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली-एन.सी.आर में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी लोगों के दिन की शुरुआत बारिश से हुई। दिल्ली-एन.सी.आर में सुबह से ही कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश जारी है। इस बीच 3 दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शनिवार सुबह धनसिया गांव में एक के बाद एक तीन मकान ठह गए। गनीमत रही कि लोगों को पूर्व से नुकसान का आभास था और वह मकान के बाहर निकल गए। कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। वहीं, दो पशुओं के दबे होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन पशुधन को सुरक्षित निकालने में जुट गया है। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह से हो रही वर्षा के बाद हुए जलभराव को देखते पहली से आठवीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। इसका ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने बताया बीते दो दिन में जिले में सड़कों पर भारी जलभराव हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आठवीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। यह सोमवार से स्कूल विधिवत खुलेंगे।
जलभराव से दिनभर लगा जाम:
वहीं औद्योगिक नगरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह से रात तक हुई वर्षा ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। सड़कें, अंडरपास और कई इलाकों में भारी जल जमाव हो गए। सड़क पर जलभराव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दिनभर लोग जलभराव और जाम से जूझते रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाने और तेज वर्षा की संभावना जताई है। मंगलवार से आसमान साफ रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से बूंदाबांदी के साथ शुरु हुई वर्षा का पानी सरकारी दफ्तरों, कालोनियों और सेक्टरों में पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
No comments:
Post a Comment