CY न्यूज़

Monday, 26 September 2022

सेवा पखवाड़ा के साथ मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

मेरठ 25 सितंबर (CY न्यूज) भारतीय जनसंघ के संस्थापक अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले महान विचारक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सरूरपुर खुर्द, नगर पंचायत करनावल, भूनि आदि में गांवों में मनाई। जिसमें भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और उपाध्याय राष्ट्र की धरोहर बताया। इस शुभ अवसर पर डा.राकेश गिरी ने भी विचार रखते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के प्रणेता और मार्गदर्शक थे। मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने विचार रखते हुए कहा आज सेवा पखवाड़ा मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस दौरान सरकार की योजना पर भी प्रकाश डाला गया मंडल उपाध्यक्ष राकेश भारद्वाज, कृष्णपाल फुगाट, लोकेन्द्र सिंह उत्तम सिंह , देवेन्द्र प्रजापति एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment