मेरठ 25 सितंबर (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में रविवार को इंदिरा चौक स्थित नगर निगम के पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस अवसर पर काजी शादाब ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक, अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी तथा एक कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का प्रयास किया। इस मौके पर दिलदार सैफी, सबिया खान, मुजाहिद जैदी, डा.राजू खान, अजहर अंसारी, तनवीर अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment