Tuesday, 6 September 2022

सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ।

मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) कैंट स्थित सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंट मैरिज एकेडमी स्कूल के पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा द्वारा प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा स्कूल में 25 वर्ष अपनी सेवाओं के पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले 4 शिक्षक आर.ओ.न्यूटन, रेखा चौधरी, असुंथा जोसफ, मीनाक्षी अहलूवालिया को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक्समा के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, महामंत्री अप्पूर्व गुप्ता, सचिव अजय वर्मा, अभिषेक जैन अंकित सिंघल, अजय अन्थोनी, ललित नौटियाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...