मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) थाना लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात के लावारिस शव को कुत्ते नोच रहे थे। नवजात के शव को कई जगह से कुत्तों ने नोच रखा था। वहीं जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को स्थानीय लोगों की मदद से कब्रिस्तान में दफना दिया। रिहान गार्डन में खाली पड़े प्लॉट में बुधवार सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था और उसे कई जगह से कुत्तों ने नोच रखा था। देर रात नवजात का शव फेंका गया है। सी.ओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि नवजात के शव को कब्रिस्तान में दबा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment