CY न्यूज़

Friday, 30 September 2022

नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा।

व्यापारियों ने बंद कर किया हांगामा, ग्राहक बनकर आए थे बदमाश, सी.सी.टी.वी में कैद हुई वारदात।

छपरौली/बागपत 29 सितंबर (CY न्यूज) बागपत में पुलिस पस्त और बदमाश मस्त वाली कहावत बिलकुल फिट बैठ रही है। छपरौली के मेन बाजार में देर रात्रि नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों का आतंक रहा। गन पॉइंट पर लेकर कपड़ा व्यापारी से दुकान में की लूट करने के बाद हज़ारों की नगदी और 2 मोबाइल व कैंची लेकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को दुकान में ही बंद कर गए। आरोप है कि बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी प्रकाश जैन से प्रतिमाह रंगदारी भेजने की भी बात कही है। लूट की पूरी वारदात दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश जैन की मेन बाजार में कपड़ों की दुकान है। पुलिस को बताया कि तीन बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आए और कुछ देर बाद ही उनको और उनके पुत्र को तमंचे के बल पर बंधक बना कर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दुकान में बंद कर दिए। सुबह होते ही गुस्साए व्यापारियों छपरौली का बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बन्द कर दिया। बदमाशों की धर-पकड़ और वारदात के खुलासे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एस.पी नीरज जादौन व ए.एस.पी बागपत मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment