जम्मू 29 सितंबर (CY न्यूज) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले ऊधमपुर में 08 घंटों के भीतर दो बम धमाकों को देखते हुए जम्मू शहर व उसके बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। शहर के सभी संवेदनशील स्थलों विशेष कर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में सेना के वाहन और जम्मू कश्मीर पुलिस के आतंक विरोधी दस्ते स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहले तीस सितंबर से दो अक्टूबर तक जम्मू दौरा प्रस्तावित था। अब वह चार अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आएंगे। पूर्व निर्धारित एक व दो अक्टूबर को होने वाली रैलियां अब चार व पांच अक्टूबर को होंगी। इससे पहले ही ऊधमपुर में 08 घंटों के भीतर दो बम धमाके होने के बाद जम्मू शहर व उसके बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment