मेरठ 06 सितंबर (CY न्यूज) नीरज डांस एकेडमी एवं इनरव्हील प्लेटिनम मेरठ की संयुक्त तत्वाधान में कृष्ण जन्म एवं राधा अष्टमी उत्सव जैन धर्मशाला निकट रेलवे रोड चौराहा मे नीरज शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरोज मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सोनिया रायजादा एवं कुमकुम रही। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण के गीतों पर उनके स्वरूप वाली पोशाक पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसने सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए शिवांगी शर्मा, रीया को सर्वश्रेष्ठ नृत्य और वेशभूषा के लिए पुरस्कृत किया गया। डांस एकेडमी की ऑर्गेनाइजर्स नीरज शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रतिभागियों को सम्मान और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा उन्होंने अतिथियों को हार और प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों को भारत की संस्कृति से जोड़ने के प्रयास हेतु विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रश्न भी पूछे गए पुरस्कृत बच्चों को जिसको मुख्य अतिथि शालिनी अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इनरव्हील प्लेटिनम क्लब द्वारा मंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि अध्यापकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मंजू, सरिता, शिखा गुप्ता, निर्मल, अनीता का विशेष सहयोग रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment