Thursday, 8 September 2022

आनंद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया दूर्लभ ट्यूमर का सफलतापवूक ऑपरेशन।

मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) गढ़ रोड स्थित आनन्द हास्पिटल मेरठ के ई.एन.टी विभागाध्या डा.पुनीत भार्गव द्वारा अपनी टीम के साथ 10 माह के बच्चे की सॉस नली से दूर्लभ ट्यूमर सफलतापवूक निकालकर सफलता प्राप्त कि। डा.पुनित भार्गव ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि 10 माह के मास्टर शिवांस पुत्र अनिल कुमार पिछले माह से गम्भीर रूप से बीमार था। कई अस्पताल में भर्ती होने पर भी कोई लाभ नही हुआ। 29 अगस्त को बच्चे को डा.पुनीत भार्गव ने बच्चे की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त डा.विनीत सक्सेना, डा.संजय अग्रवाल की टीम के साथ तत्काल आपरेशन का निर्णय लिया तथा स्पेशल दूरबीन विधि से सांस की नली के ट्यूमर को निकाला। नली मे 90 प्रतिशत हिस्से मे टयूमर था जिसके कारण बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होती थी। तथा शरीर नीला पड जाता था बच्चा गम्भीर हालत में था बच्चे का सफलता पूर्वक शल्य चिकित्सा की गई। बच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ है यह आपरेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक दुर्लभ आपरेशन है। यह दुर्लभ ट्यूमर जन्म जात होता है जिसका पता नही चलता है और बच्चे की स्थिति गम्भीर होती जाती है और मरीज के जीवन को खतरा बढ़ जाता है। टीम मे डा.पुनीत भार्गव, डा.संजय अग्रवाल, डा.विनीत सक्सैना की सयुक्त टीम द्वारा 2 घन्टे में इस सर्जरी को सफलतापूर्वक कर बच्चे के जीवन की रक्षा की। इस अवसर पर हॉस्पिटल की निदेशका मानसी आनन्द, मुनेश पण्डित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मरीज के तीमारदार समाजसेवी डा.लोकेश मवई उनके पिता अनिल कुमार द्वारा डा.पुनीत भार्गव एव अस्पताल प्रबन्धन को बुके देकर बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...