मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी डिपिन सूरी की सवा करोड़ की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। कोर्ट के आदेश पर ए.एस.पी ने तीन थानों की पुलिस बुलाकर सुपरटेक पामग्रीन स्थित सवा करोड़ कीमत के फ्लैट 1001ए को सील कर दिया है। हालांकि नोटिस लगने के बाद ही डिपिन के परिवार ने फ्लैट के अंदर से अपना सभी कीमती सामान निकाल लिया था। जब्तीकरण के मौके पर डिपिन की पत्नी, मां और बड़े भाई भी मौजूद रहे। पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के सहयोगी और फरारी में अहम भूमिका निभाने वाले डिपिन सूरी पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सुपरटेक पामग्रीन स्थित डिपिन सूरी के सवा करोड़ की कीमत के फ्लैट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फ्लैट पर सील लगाकर वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों की निगरानी में दे दिया है। समय समय पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर फ्लैट की निगरानी करती रहेगी। जब्तीकरण की कार्रवाई के समय डिपिन सूरी की मां सुमन सूरी, पत्नी नेहा सूरी और भाई विनित सूरी भी मौजूद थे। उन्होंने जब्तीकरण की कार्रवाई का विरोध किया है। तीन थानों की पुलिस मौके पर होने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। करीब 20 मिनट में पुलिस अपनी जब्तीकरण की कार्रवाई करने के बाद वापस लाैट गई। जब्तीकरण का नोटिस लगने के बाद ही परिवार के लोगों ने फ्लैट को खाली कर दिया था। सुमन सूरी सुपरटेक के अन्य फ्लैट में सामान के साथ शिफ्ट हो गई है, जबकि गैंगस्टर में जमानत के बाद डिपिन सूरी पत्नी और बच्चों के साथ देहरादून शिफ्ट हो गया है। ए.एस.पी विवेक यादव का कहना है कि बद्दो का बेहद करीबी रहा है डिपिन सूरी। उसकी फरारी में भी डिपिन की अहम भूमिका सामने आ चुकी है। अब डिपिन के अलावा बद्दो के करीबी पपीत बढ़ला की संपत्ति जब्तीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उसकी संपत्ति को भी पुलिस ने तजदीक कर लिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment