Saturday, 17 September 2022

आग का गोला बनी चलती कार।

मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर दायमपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर कार आग का गोला बन गई। कार में अचानक ही आग लगी, जिसके बाद कार सवार ने नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। आसपास के कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई और आग का गोला बन गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...