मेरठ 21 सितंबर (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बेगम पुल स्थित जगदीश शरण राजवंशी इंटर कॉलेज में "हेल्थ एंड हाइजीन" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने बताया स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा नाता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना आवश्यक है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.सरिता त्यागी ने बताया स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वच्छ महौल में बीमारियां नहीं फैलती मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि डायटीशियन डा.भावना गांधी ने बताया जीवन जीने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता है भारत में 46 प्रतिशत बच्चियां एनीमिया का शिकार है। एनीमिया का मुख्य कारण शरीर में आयरन की कमी होता है, एनीमिया से बचाव के लिए चुकंदर, अनार, पालक, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, तुलसी का सेवन करें। दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाए। विटामिन मिनरल प्रोटीन सब कुछ संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल करें, संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की चाबी है। कार्यक्रम का संचालन विपुल सिंघल ने किया। लक्ष्मी शर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रीना देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आयुष पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, कॉलेज की प्रधानाचार्य रीना देवी, आचार्य मीनू रानी, अनुराधा शर्मा, वंदना वर्मा, कविता चंदिया, रुचि, कोमल, रश्मि वर्मा, राखी राठौर, रुचिका तोमर, ऋतु रानी, रेखा शर्मा, सुजाता, अर्चना सागर सहित सभी छात्राये उपस्थित रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment