Saturday, 10 September 2022

घनी बस्ती में हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की भारी किल्लत।

लोगों की समस्या की शिकायत के बाद बोले ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश राठौर (राजू) कि जब समय मिलेगा तब देखेंगे।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 09 सितंबर (CY न्यूज) जनपद औरैया तहसील बिधूना सहार ब्लाक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर का मजरा कस्बा कंचौसी बाजार पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित सरकारी हैंडपंप कुछ दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण बस्ती में रहने वाले लोगों को पानी के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में रहने वाले बारेलाल ने बताया है कि बस्ती में यही एक इकलौता सरकारी हैंडपंप है। इस कारण पानी के लिए बस्ती की महिलाओं को पानी के लिए दूर दराज की बस्तियों में जाना पड़ रहा है। पानी की भारी किल्लत होने के कारण स्कूली बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।भीषण गर्मी व तेज धूप होने के कारण पीने के पानी की भी भारी किल्लत हो रही है। बारेलाल ने बताया है कि हैंडपंप की मरम्मत करवाने के लिए जब ग्राम पंचायत  प्रधान दिनेश राठौर (राजू) से कहा गया। तो प्रधान जवाब यह मिला कि जब समय मिलेगा तब देखेंगे। अब देखना यह है कि बस्ती में रहने वाले निर्धन परिवारों को आखिर कब तक पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा और कब इस समस्या से निजात मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...