CY न्यूज़

Friday, 30 September 2022

नवरात्रि के तीसरे दिन महाआरती में उमड़ी भक्तों की भीड़।

भक्तों ने चंद्रघंटा माता की पूजन-अर्चन और आरती कर माँ को मनाया।

कंचौसी/कानपुर देहात (संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 सितंबर (CY न्यूज) जनपद कानपुर देहात/औरैया के नगर पंचायत कंचौसी के वार्ड मुखर्जी नगर में माँ वैष्णो जनजागरण समिति एवं नगर पंचायत के वार्ड दुर्गा नगर में दुर्गा जनजागरण समिति द्वारा आयोजित नव दिवसीय नवरात्रि दुर्गा महोत्सव में नवरात्रि के तीसरे दिन भी महाआरती का आयोजन किया गया। माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप में माँ चंद्रघंटा की जनजागरण समितियों एवं भक्तों ने पूजन-अर्चन कर महाआरती का आयोजन किया। तीसरे दिन भी महाआरती का आयोजन जिसमें भक्तों ने आरती माता चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन किए। महाआरती में भक्तों की उमड़ पड़ी। इस मौके पर रविकांत सिंह राजावत, विनोद सिंह परमार, विनय प्रताप सिंह (एड), अभय प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, ऋशु चौहान, अभिमन्यु सिंह, मनीष पोरवाल, कुलदीप पोरवाल, लल्लू शर्मा, वीर भद्र सिंह (छोटू), हर्षित गुप्ता (राधे), विपिन यादव (गोलू), मोहित गुप्ता (ठेकेदार), रजत गुप्ता (ठेकेदार), प्रीतम यादव (ठेकेदार), ऋषि, मुनि, सचिन, लारा गुप्ता, सतेंद्र पोरवाल, अभय गुप्ता, सागर शर्मा, शरद शर्मा, अनमोल गुप्ता, नितिन यादव, विकास गुप्ता, पारस, गोलू, तन्नु शुक्ला, मनीष राठौर, गगन, हनी, सूर्यांश, रीता सिंह, साक्षी, शुभी सिंह, गीत, यशी, कीर्ति, अंजली, खुशी, पूजा सहित महिलाएं-पुरुष के साथ सैकड़ों भक्त महाआरती में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment