मेरठ 29 सितंबर (CY न्यूज) जन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिवालखास विधानसभा के सरूरपुर खुर्द सी.एच.सी पर कोविड रोधी बुस्टर डोज कैंप का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्यातिथि मनिंदर पाल सिंह, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, चिकित्सा प्रभारी महक सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री प्रदीप शर्मा, डा.राकेश गिरी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला मंत्री ब्रजबीर सैनी, कृष्णपाल फुगाट, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गिरी, विनोद फुगाट, मदनपाल आदि ने सामुहिक रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया। सभी वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। भामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने आशा और आंगनवाड़ी बहनों एवं जी.एन.एम बहनों का कोविड के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की और सैकड़ों की संख्या में बुस्टर डोज के लिए लाभार्थी रहे।

No comments:
Post a Comment