Saturday, 10 September 2022

परतापुर थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना

मेरठ 09 सितंबर (CY न्यूज) परतापुर थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई। मोहद्दीनपुर चौकी  क्षेत्र के ग्राम इकला में बड़ी मात्रा में गो माता को काट कर गोकाशी की गयी। इस मामले कि जानकारी चज्जिपुर के रहने वाले अरुण कुमार सूचना पाकर अंकित गोयल सह प्रचार प्रमुख मेरठ महानगर विश हिंदू परिषद बजरंग दल मौके पर पहुचे तो को बिना डॉक्टरी जांच के गो अवशेषो को गड्डे मे जे.सी.बी की मदद से परतापुर पुलिस ने दबा दिए। गुस्से में आए विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप पहुँचे ओर मुकदमा पंजीकृत कराने एवं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए समय मांगा। बजरंगदल के महानगर सयोजक दीपक त्यागी ने एस.पी विवेक यादव के अश्वसशन पर पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है और चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में यदि घटना नहीं खुली तो थाने का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के गुड्डू विकल, दीपक विकल, कुलदीप, धर्मेंद्र, भूपेंद्र, सचिन  आदि लोग पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...