बोले-'कार्यकर्ताओं की इज्जत ही मेरी इज्जत'।
सोनभद्र 01 सितंबर (CY न्यूज) डिप्टी सी.एम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे सोनभद्र पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस गए। यहां कुछ देर विश्राम कर वह पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे से कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अफसरों से साफ कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। उनकी इज्जत ही मेरी इज्जत है। डिप्टी सी.एम पूरे दिन जिले में रहेंगे। वह संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा के साथ स्कूल, अस्पताल, गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लोढ़ी ग्राम पंचायत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के बाद गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है। इसे लेकर कई दिनों से जिला प्रशासन और संगठन के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। आगमन से ठीक पहले तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

No comments:
Post a Comment