कानपुर 01 सितंबर (CY न्यूज) इत्र कारोबारी पीयूष जैन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। पीयूष जैन के ठिकानों से मिले करीब 196 करोड़ रुपए कैश के मामले में जमानत मिल गई है। कारोबारी को 23 किलो गोल्ड की बरामदगी के मामले में हाईकोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है। शनिवार तक पीयूष जैन कानपुर जेल से बाहर आ सकते है। हाईकोर्ट में 01 अगस्त को सुनवाई पूरी हो गई थी। वही एक महीने बाद गुरुवार को हाईकोर्ट ने उनके जमानत का आदेश जारी किया है। 10 लाख का बॉन्ड भी भरना होगा और लोअर कोर्ट में 2 गवाह भी देना होगा। 23 दिसंबर 2021 की रात इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर अहमदाबाद की डी.डी.जी.आई टीम ने छापा मारा था। जहां से कई दिनों की सर्च के बाद 196 करोड़ कैश बरामद हुआ था। पीयूष के कन्नौज वाले घर से 23 किलो सोना भी बरामद हुआ था। 27 दिसंबर को डी.डी.जी.आई ने पीयूष को जेल भेज दिया। डी.डी.जी.आई ने 196 करोड़ कैश मिलने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment