Wednesday, 14 September 2022

पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में एक दिन में खेले गए दो मैच।



मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के 2 मैच खेले गए। पहला मैच प्रदीप एकादश व गेम चेंजर के बीच खेला गया। प्रदीप एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रनों का लक्ष्य दिया। प्रदीप 21 व रवि ने 19 रन बनाए, गेम चेंजर के गेंदबाज विकास 3, अमित सक्सेना 3 व रविंद्र कुमार, गौरव गर्ग ने 2-2 विकेट लिए। गेम चेंजर ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 109 रन बनाकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया। राघव भाटी 24 व पंकज चौधरी ने 22 रन बनाए। प्रदीप एकादश के गेंदबाज राहुल, सूरज, शशांक, रवि ने 1-1 विकेट लिये। गेम चेंजर ने इस मैच को 6 विकेट से जीत। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विकास व फाइटर ऑफ द मैच प्रदीप गुर्जर को कॉलेज के रजिस्ट्रार मैनपाल व आयोजक कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंचवटी स्टार कप  का दूसरा मैच पावर हीटर व एवंन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पावर हिटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवरों में मात्र 54 रनों का लक्ष्य दिया। राहुल 16 व कुटकुट ने 12 रन बनाऐ। एवन के गेंदबाज आबिद खान 5, गुड्डू राणा ने 2 व आदेश शर्मा, आस मोहम्मद, फैजल ने 1-1 विकेट लिया। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए एवंन क्रिकेट क्लब ने अपने 5 विकेट खोकर 10 ओवरों में 55 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त किया। सहजल सैफी 22, उम्र सैफी ने 11 व विनोद ने 10 रन बनाए। पावर हिटर के गेंदबाज केवल सुमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। एवंन क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक आबिद खान के द्वारा ली गई, इसके चलते इस मैच के मैन ऑफ द मैच आबिद खान व बेस्ट बॉलर सुमित को कॉलेज के रजिस्ट्रार मैनपाल व आयोजक उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...