Monday, 26 September 2022

प्रशांत कौशिक हुए सम्मानित।

मेरठ 25 सितंबर (CY न्यूज) 'संवाद इंडिया' यूट्यूब चैनल और 'विमर्श का सार्थक माध्यम' संवाद हिन्दी मासिक पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक, समाजसेवी प्रशान्त कौशिक को लुधियाना पंजाब में सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में लुधियाना (पंजाब) के साथ देश के विभिन्न प्रांतों में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था 'कविता कथा कारवां (रजि.)' के द्वारा लुधियाना पंजाब में हिन्दी दिवस के उपलक्ष में हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में 'कविता कथा कारवां (रजि)' संस्था के द्वारा हिन्दी समारोह का आयोजन 24 सितंबर 2022 को लुधियाना में आयोजित किया गया। हिन्दी को समर्पित गरीमा पूर्ण आयोजन में संस्था के द्वारा मेरठ निवासी 'संवाद इंडिया' यूट्यूब चैनल और 'विमर्श का सार्थक माध्यम संवाद' हिन्दी मासिक पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक, समाजसेवी प्रशान्त कौशिक को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर 'कविता कथा कारवां' सम्मान से सम्मानित किया गया। 'कविता कथा कारवां (रजि.)' की अध्यक्षा डा.जसप्रीत कौर फलक, राजीव कुमार (सह निदेशक गृह मंत्रालय), प्रितपाल कौर (उपनिदेशक भाषा विभाग पंजाब) के साथ 'कविता कथा कारवां (रजि.)' संस्था के महासचिव राजेन्द्र सिंह चंदी, डा.राजेन्द्र साहिल, रश्मि अस्थाना ने हिन्दी लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशान्त कौशिक को सम्मानित करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेंट किया, साथ ही 11 हजार की राशि सम्मान स्वरुप भेंट की। इस अवसर पर मेरठ से प्रशान्त कौशिक के साथ गए डा.विजय पंडित और पंडित अश्वनी कौशिक को भी साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेवी प्रशान्त कौशिक को लुधियाना में सम्मानित होने पर अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी, इनमें मुख्य रूप से सतपाल दत्त शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, तरुण शर्मा, अनिल शर्मा, डा.विशाल शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...