मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) एन.जी.टी के आदेश पर जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद ने होटल, मैरिज हॉल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस के प्रबंधकों को 15 दिन में एन.ओ.सी लेने को कहा है। एन.ओ.सी नहीं लेने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के अध्यक्ष और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि एन.जी.टी के आदेश के बाद गठित समिति ने स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि होटल, मैरिज हॉल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस भूगर्भ जल का दोहर कर रहे हैं। इस कारण उप्र भूगर्भ जल (प्रबंधन एवं विनियमन) अधिनियम 2019 के प्रावधानों के अनुसार होटल, मैरिज हॉल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस प्रबंधकों को भूगर्भ जल दोहन के संबंध में आवश्यक उपकरण और अन्य मानको की पूर्ति करते हुए 15 दिन में आनलाइन पंजीकरण करके एन.ओ.सी लेनी होगी। इस अवधि में एन.ओ.सी नहीं लेने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एन.जी.टी के इस आदेश के विरोध में सभी होटल, मैरिज हॉल संचालकों ने प्रदेश सरकार को भी ज्ञापन भेजकर कहा था कि वे भूगर्भ जल का दोहन नहीं कर रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment