मेरठ 22 सितंबर (CY न्यूज) तमाम कोशिशों के बावजूद तीन तलाक के मामले नहीं रुक रहे है। टायरों का काम करने वाले युवक ने पत्नी को चरित्रहीन बोलकर तीन तलाक दे दिया। पत्नी के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिस वजह से आरोपित और उसके परिजन समझौते का दबाव बना रहे है। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी सबा की शादी डेढ़ साल पहले क्षेत्र में रहने वाले सुहैल से हुई थी। जो टायर का काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से सुहैल पत्नी सबा पर शक करने लगा। जिस वजह से दंपती में अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार महिला के मायके वालों ने आरोपित को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने परेशान करना बंद नहीं किया। आरोप है कि उसने पत्नी को चरित्रहीन बोलकर पहले पिटाई की, उसके बाद घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। महिला के भाई ने सुहैल को समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। महिला शिकायत पत्र लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण ने संबंधित थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment