Thursday, 29 September 2022

पत्नी की हत्या कर पति ने भी लगाई फांसी।

दोनों में अक्सर होता था झगड़ा।

बिजनौर 28 सितंबर (CY न्यूज) बिजनौर के जलीलपुर में ग्राम खानपुर खादर में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद में खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव खानपुर खादर निवासी जयपाल सिंह पुत्र कलवा सिंह मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन पोषण करता था। मंगलवार रात जयपाल अपनी पत्नी मुकेश देवी के साथ गांव में रामलीला देखने गया था देर रात दोनों वहां से वापस आए। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को पास के खेत में ले गया। वहां उसने उसे लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पत्नी के मरा समझकर उसके दुपट्टे से आम के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया तो पेड़ की शाखा टूट गयी। इसके बाद नहर के निकट एक आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली। बाद में ज़ब परिजनों को घटना का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और मुकेश देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर जांच शुरू कर दी हैं।

बच्‍चों का रो-रोकर बुरा हाल:

मृतक दंपति के चार बच्चों आंचल, शिवम, प्रिंस और लविश का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद रहता था। रात्रि में वह सो रहे थे। दोनों के बीच क्या हो गया, उन्हें नहीं पता। कोतवाल सतीश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के जेठ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दे गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...