मेरठ 29 सितंबर (CY न्यूज) विश्व ह्रदय दिवस पर गुरुवार को नि:शुल्क जन-जागरूकता व जांच-उपचार शिविर का आयोजन पी.एल शर्मा जिला चिकित्सालयव जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर किया गया। इस बार विश्व हृदय दिवस की थीम थी “यूज हर्ट फॉर ऐवरी हर्ट”। शिविरों में आने वाले सभी लोगों की डायबिटीज, हाइपरटेंशन, बी.एम.आई की जांच कर, उन्हें हृदय रोग के जोखिम कारक जैसे-तम्बाकू प्रयोग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, मोटापा, अनुचित आहार, शारीरिक निष्क्रियता से सम्बन्धित जानकारी भी विस्तृत रूप से दी गयी। जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 199 महिलाओं व 133 पुरुषों की डायबिटीज, हाइपरटेंशन, बी.एम.आई की जांच की गयी। जांच में 43 महिला व 38 पुरुषों में डायबिटीज 45 महिला व 39 पुरुषों में हाइपरटेंशन पाया गया, जिन्हे नियमित तौर पर जॉच कराने को समझाया गया। जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में डा.कौशलेन्द्र, डा.अशोक कटारिया, डा.आरती फौजदार, अभिषेक वालिया, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.सी.डी सेल एवं समस्त एन.सी.डी क्लीनिक स्टाफ, एन.ओ.एच.पी स्टाफ आदि का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment