Thursday, 15 September 2022

जगदीश मंडप में हुआ रासलीला का भव्य आयोजन।

मेरठ 15 सितंबर (CY न्यूज) रासलीला का भव्य आयोजन पूज्य महन्त 108 स्वामी रामदेव के सान्निध्य में श्री हरि कीर्तन मन्दिर समिति घंटाघर मेरठ के तत्वाधान में कैलाशचन्द शर्मा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की रसमयी, भावमयी कृष्ण लीलाओं का मंचन जगदीश मण्डप गेट नं.1, दिल्ली रोड में आरम्भ हुआ। जिसमें कृष्णजन्म प्रसंग को कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से साकार किया। पापी कंस द्वारा अपनी बहन देवकी का विवाह करवाया फिर उसके पुत्रों की हत्या करवायी। इस पापाचार से देवताओं में हाहाकार मच गया। सभी देवता क्षीर सागर में पुकार करने पहुँचे तब भगवान देवकी गर्भ से कारागार में चतुर्भुज रूप से अवतार लेकर आये। रातोरात कंस का भय से छोटे से कन्हैया को वासुदेव जी गोकुल पहुँचाकर आये। इस मनोहारी मंचन में श्री कैलाश ने अपने मधुर कंठ से भक्तों को मंत्र मुग्ध किया। यह आयोजन 21 सितंबर तक चलेगा। मुख्य यजमान रमेश कुमार, दिनेश कुमार छाबड़ा, मुख्य अतिथि स्वामी सुरेन्द्र बुद्धिराजा, दीप प्रज्जवलन जगदीश कुमार आहूजा एवं हिमांशु आहूजा के द्वारा हुआ। इस अवसर पर कृष्णलाल आहूजा, गिरधारी लाल आहूजा, पवन इशपुनयानी, पवन आहूजा, नीरज नारंग, ललित अरोड़ा, पवन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...