Saturday, 17 September 2022

दिल्ली का शराब घोटाला केस।

ई.डी के 40 जगह छापे, हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड।

नई दिल्ली (एजेंसी) 16 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में ई.डी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली गई है। इसी केस में ई.डी ने शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ करने वाली है। गुरुवार को ही सी.बी.आई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैनसे पूछताछ की इजाजत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जैन से तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए, जहां वह बंद हैं। उससे पहले एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस केस की जांच में सी.बी.आई भी जुटी है और उसने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर भी की जांच की थी। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से टकराव तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इस मामले को गलत बताते हुए भाजपा पर जबरदस्ती घेरने का आरोप लगा रही है तो वहीं भगवा दल का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी में कारोबारियों को कमीशन देने का घोटाला किया गया है। सी.बी.आई ने 19 अगस्त को इसी केस में सिसोदिया के घर और आई.ए.एस अधिकारी एवं दिल्ली के पूर्व एक्साइज कमिश्नर आरव गोपी कृष्ण के घर पर छापेमारी की थी। इस केस में ई.डी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें कोई आर्थिक अनियमितता भी हुई है। बीते साल नवंबर में दिल्ली सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लाई थी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...