Thursday, 8 September 2022

विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान का मनाया जन्मोत्सव।

मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण मंदिर वैद्वारा नत्थू पांडे की गली में वामन भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भगवान को पंचामृत से स्नान कराने के बाद उनकी आरती और 56 प्रकार के भोग भी लगाए गए। हर वर्ष श्री कृष्ण मंदिर में वामन भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ 22 सालों से पाराशर परिवार के लोग मनाते आ रहे हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान की आरती करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वामन जयंती मनाई जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। यह भगवान विष्णु के दशावतार में से पांचवे अवतार थे भगवान वामन ने प्रहलाद पौत्र राजा बलि का घमंड तोड़ने के लिए तीन कदमों में तीनों लोक नाप दिए थे। भगवान वामन एक बौने ब्राह्मण के वेश में राजा बलि के पास गए और उनसे अपने रहने के लिए तीन कदम के बराबर भूमि देने का आग्रह किया। उनके हाथ में एक लकड़ी का छाता था राजा बलि मान गए और उन्हें तीन पग भूमि देने का वादा कर दिया। वामनदेव ने अपने पहले ही कदम में पूरा भूलोक (पृथ्वी) नाप लिया। स्वर्गीय पंडित कैलाश चंद के द्वारा श्री कृष्ण मंदिर में फरवरी माह सन 2000 महेश मूर्ति को स्थापित कराया गया था। जिसके बाद से लगातार परिवार के लोग वामन भगवान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं। करुणा काल के चलते सूक्ष्म तौर पर यह जन्मोत्सव मनाया गया था लेकिन 2 वर्ष से फिर से उसी हर्षोल्लास के साथ बावन भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसमे भगवान को 56 प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर पहुंचते हैं और भगवान की आरती करते हुए प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भी श्री कृष्ण मंदिर में बावन भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अमरीश कुमार शर्मा, वीरेंद्र दत्त शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, कमल किशोर शर्मा, राजीव पाठक, मनीष, पीयूष, अंकित, गगन, प्रिंस, अभिषेक, अक्षत, आयुष, माधव, श्रेयांश एवं तमाम पाराशर परिवार का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...