मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यूटिमा हॉस्पिटल में सोमवार को चिकित्सकों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित किया। जिनकी बदौलत वह इतनी ऊंचाई पर पहुंच सके। सम्मानित होने वालों में पूर्व मेडिकल कालेज की प्राचार्य पदम श्री डा.उषा शर्मा, डा.डी.के शर्मा, डा.हरिवंश चोपड़ा, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता, सैंट मैरी के प्रधानाचार्य डा.एडवर्ड सेबेस्टियन, डा.वी.बी भटनागर, डा.अखिलेश मोहन, डा.कीर्ति दुबे शामिल रही।मेडिकल कालेज की पूर्व प्राचार्य डा.उषा शर्मा ने कहा कि मेरा सबसे बडा अचीवमेंट मेरठ छात्र है। मेरठ के मेडिकल कालेज के निकले छात्र देश ही नहीं विश्व में मेडिकल कालेज का नाम रोशन कर रहे है। इससे बढ कर और खुशी क्या होगी। अपने सम्मान में डा.उषा शर्मा ने वहां मौजूद चिकित्सकों से मार्मिक अपील की वह जो भी काम करे इंसानियत से ऊपर उठ कर करे। उन्होंने बताया कोई मरीज ऐसा होता है उसके पास उसके पास उपचार के पैसे नहीं होते है ऐसे मरीजों को वह निशुल्क उपचार करे । उन्होंने कहा उन्होंने 1970 से 2007 तक मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की है। वह बतौर मेडिकल कालेज की प्राचार्य रही। उन्होंने बताया इस दौरान शिक्षकों व छात्र को काफी सहयोग मिला। डा.आर.सी गुप्ता ने कहा कोविड के दौरान मेडिकल कालेज में सबसे अधिक कार्य किया गया है। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों ने अपना हौसला न खोते हुए मरीजों को बचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की। डा.डी.के शर्मा ने सम्मान ने उन्हें पुराने दिनों की याद दिला दी। इस मौके पर डा.संदीप गर्ग, डा.शालीन शर्मा, डा.अमित उपाध्याय, डा.अवनीत राणा, डा.प्रियांक गर्ग, डा.शरत चन्द्र गर्ग, डा.रोहित कंबोज, डा.एच.के डोगरा, डा.विश्वजीत बेम्बी, डा.विनोश कुमार शर्मा, डा.श्वेता शर्मा, डा.सुधि अग्रवाल, डा.अनुपमा उपाध्याय, डा.प्रियंका गर्ग, डा.हरिराज सिंह तोमर, कैप्टन राजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment