Friday, 9 September 2022

जरूरतमंद मरीजों को लगेंगे पेसमेकर।

जसवंत राय अस्पताल में 18 अक्टूबर को लगाया जाएगा निशुल्क शिविर।

मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन और जसवंत राय अस्पताल पिछले 23 वर्षों से चली आ रही निस्वार्थ सेवा को जारी रखेगा। वर्ष 2023 में लगने वाला कैंप अब 18 अक्टूबर 2022 को ही निशुल्क पेसमेकर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में 15-20 आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को पेसमेकर लगाए प्रस्तावित हैं। पेसमेकर, हॉस्पिटल चार्ज, जांच और डॉक्टर की फीस का खर्चा संयुक्त रूप से दोनों संस्थाएं उठाएंगी। बृहस्पतिवार को जसवंत राय अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस मरीज की नब्ज कम होती है, उसे पेसमेकर लगाया जाता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि सालों पहले डॉक्टर एस कुमार ने ये रास्ता दिखाया था। कार्डियक फाउंडेशन के संरक्षक डा.सलील मिड्डा और वह खुद इस अभियान को लगातार चलाते आ रहे हैं। अभी तक लगभग 620 लोगों को निशुल्क पेसमेकर अस्पताल में लगाए जा चुके हैं। इस पेसमेकर को लगाने में करीब डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख रुपये तक का खर्च आता है, जिसे यह दोनों संस्था वहन करती हैं। डा.राजीव ने बताया कि केवल मेरठ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश या अन्य किसी भी राज्य से जरूरतमंद व्यक्ति इस कैंप का लाभ उठा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 0121-2651700, 2667898 अलावा मोबाइल नंबर 9917758886, 9719362369, 8532973137 और www.Bostoncardiacfoundation.org पर भी संपर्क किया जा सकता है। मरीज को अपने सभी रिपोर्ट के साथ अस्पताल में पहुंचना होगा। रिपोर्ट और ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक यह तय करेंगे कि मरीज को पेसमेकर की जरूरत है या नहीं। सुशीला जसवंत राय चुना मणि ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने इस नैक काम की सराहना की तथा इस प्रकार की मानव सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डा.राकेश मौर्या, डा.एस.सी अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अशोक राजवंशी, राजीव रस्तोगी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...