मेरठ 02 सितंबर (CY न्यूज) अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल द्वारा मेरठ निवासी शालिनी अग्रवाल को अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संपूर्ण वैश्य समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। अंकुर मित्तल ने कहा कि समाज के विभिन्न पदों पर रहते हुए शालिनी अग्रवाल ने वैश्य समाज और संपूर्ण समाज को संगठित किया है और मजबूती प्रदान की है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। शालिनी अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अंकुर अग्रवाल और समस्त राष्ट्रीय टीम का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा समाज के उत्थान और भलाई के लिए कार्य करेंगी और उसको नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगी। उनके मनोनयन पर कृष्णा गुप्ता, नीतू गुप्ता, राधा सिंघल, प्रियंका गुप्ता, अनीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, हिमानी विश्नोई, प्रभा विश्नोई, पायल गुप्ता, नेहा गोयल, रेनू सिंघल, पूजा गुप्ता, उमा अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अमित सिंघल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाइयां दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...


No comments:
Post a Comment