Thursday, 29 September 2022

अब हेल्थ ए.टी.एम से लैस होंगी जिले की सी.एच.सी व पी.एच.सी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा।

सी.एस.आर फंड से हो रही हेल्थ ए.टी.एम की व्यवस्था।

मेरठ 28 सितंबर (CY न्यूज) जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी.एच.सी) अब हेल्थ ए.टी.एम से लैस होंगे। इसकी शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा से हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भावनपुर में खरखौदा के बाद हेल्थ ए.टी.एम की लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया-शासन का स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर जोर है। इसके लिए सी.एस.आर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड का भी सहारा लिया जा रहा है। सी.एस.आर फंड से जिले में पहले तमाम चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए। अब हेल्थ ए.टी.एम की लगाये जा रहे है। इसकी शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा से हो गयी है। यहां हेल्थ एटीएम ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। जैसे-जैसे फंड मिलता जाएगा उसी के हिसाब से अन्य सी.एच.सी व पी.एच.सी पर हेल्थ ए.टी.एम मशीन की स्थापना की जाएगी। हेल्थ ए.टी.एम के नोडल अधिकारी डा.विश्वास चौधरी ने बताया-हेल्थ ए.टी.एम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की स्थिति, बॉडी मास इंडेक्स बी.एम.आई मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेटआदि के अलावा हीमोग्लोबिन और लिपिड प्रोफाइल, कोविड-19 जैसे पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे। हेल्थ ए.टी.एम पर जांच कराने से पहले रोगी का मोबाइल नंबर और नाम अपलोड कर पंजीकरण करना होगा। हेल्थ ए.टी.एम जांच रिपोर्ट कुछ ही मिनटों में मिल जाएगी और यह सटीक होगी। सभी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होंगी। भविष्य में जरूरत पड़ने पर रोगी को पूरा विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया सी.एच.सी खरखौदा के बाद अब सी.एच.सी भावनपुर में हेल्थ ए.टी.एम लगाई जाएगी। इसके लिये पूरी तैयारी हो गयी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...