Tuesday, 6 September 2022

बहन से विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग।

गश्त कर रही पुलिस ने बचाई जान।

मोदीनगर 05 सितंबर (CY न्यूज) मोदीनगर में बहन से जेवरात को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गश्त कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाकर युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक इस ममाले में कोई तहरीर नहीं आई है। जिला औरेया के गांव जगतपुरा निवासी विक्की यादव की बहन की शादी मोदीनगर की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी एक युवक से हुई है। बताया जा रहा है कि जेवरात को लेकर बहन-भाई के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। थानाप्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे जेवरात देने को लेकर बहन भाई के बीच विवाद हो गया। विक्की यादव ने अपनी बहन से जेवरात मांगे। जिस पर बहन ने कुछ दिनों बाद जेवरात देने की बात कहीं। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के बाहर निकलकर विक्की ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाकर युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालात अभी सामान्य बताई जा रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...