डेढ़ दर्जन से अधिक बकरा-बकरियों की हुई चोरी।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 04 सितंबर (CY न्यूज) जनपद औरैया थाना दिबियापुर कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो गांव के तीन घरों में एक ही रात्रि में पांच बकरी और पंद्रह बकरों को चोर घात लगाकर चोरी कर फरार हो गए। दोनों गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम भुनियापुर के सुनील कुमार व श्रीपट्टर ने बताया है कि बकरी और बकरियां बाहर छप्पर में बंधे हुए थे। वह अपने परिजनों के साथ घर अंदर सो रहे थे। करीब ढाई बजे चोरों ने घात लगाकर आमने-सामने पांच बकरियां व पांच बकरों को चुराकर भाग गए। जब हम लोग करीब तीन बजे उठे तो छप्पर में बकरे-बकरियां नहीं थी। तो हम लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान जशकरन सिंह सेंगर को दी उन्होंने आनन-फानन कंचौसी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर चोरी करके लहरापुर की तरफ फरार हो चुके थे। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत लछियामऊ में भी हरी बाथम के घर से उसी चोरों ने सात बकरों व तीन बकरियों को चोरी करके ले गए थे। दोनों गांव के लोगों में चर्चा है कि चोरों ने पहले लछियामऊ में चोरी की उसी से आगे भुनियापुर गांव में भी चोरी करके लहरापुर की तरफ फरार हो गए। कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया है कि रात्रि में ग्राम पंचायत भुनियापुर प्रधान जशकरन सिंह सेंगर ने बकरे-बकरियों की चोरी घटना की सूचना करीब तीन बजे दी थी। पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन चोर चोरी करके लहरापुर की तरफ फरार हो चुके थे। पीड़ितों द्वारा तहरीर मिली है। तहरीर के अनुसार थाना दिबियापुर में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

No comments:
Post a Comment