ई.डी ने देश में 30 स्थानों पर मारा छापा।
नई दिल्ली (एजेंसी) 06 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले के खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी) ने मंगलवार को दिल्ली समेत करीब 30 जगहों पर छापा मारा है। ई.डी इस संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर चुका है। इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप हैं। हालांकि मनीष सिसोदिया के यहां छापा नहीं मारा गया है। ई.डी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, हरियाणा के गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत 30 जगहों पर एक साथ छापा मारा गया है। उल्लेखनीय है कि मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। इससे पहले सी.बी.आई उनके और कई अफसरों के घर पर छापा मार चुकी है। सी.बी.आई सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर भी दर्ज कर चुकी है। सी.बी.आई ने एफ.आई.आर की कॉपी और दस्तावेज ई.डी से साझा किए थे। भाजपा का कहना है कि आबकारी नीति में हुई कथित गड़बड़ी 'घोटाला' है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह 'शिगूफा' है।

No comments:
Post a Comment