घर-घर पहुंचाएंगे मानवता और समाजवाद का संदेश: शान्ति स्वरुप गुप्ता।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल को वैश्य शिरोमणी से किया अल्हंकृत।
मेरठ 27 सितंबर (CY न्यूज) अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा (पंजी) के तत्वाधान में 27 सितंबर को वैश्य विभूतियों के सम्मान समारोह की श्रंखला में कैंट विधायक अमित अग्रवाल को सम्मानित किया। संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शान्ति स्वरुप गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता, आलोक गुप्ता (डायरेक्टर गुप्ता क्लासेज़), वरिष्ठ समाज सेवी देवेन्द्र कुमार गुप्ता (मिनर्वा), मनोज कुमार गर्ग को अंगवस्त्र पहनाकर एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भेट कर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संरक्षक नवीन चद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक आलोक गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल व महिला मंडल की डा.पूनम गुप्ता, ममता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, रुचि मित्तल, शशिप्रभा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शान्ति स्वरूप गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
No comments:
Post a Comment