Saturday, 17 September 2022

धारदार हथियार से युवक के काटे कान।

मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) थाना सदर बाजार क्षेत्र में चोरी हुआ मोबाइल दूसरे के पास देख युवक ने विरोध जताया तो मारपीट हो गई। हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर कान कट गया। लहूलुहान होकर युवक सड़क पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में सदर बाजार पुलिस लगी हुई है। घटना देर रात की है। गुरुवार देर रात राजन नाम युवक सदर क्षेत्र में कैंट अस्पताल के पास खड़ा था। इस दौरान एक युवक फोन पर बात कर रहा था। जैसे ही राजन की नजर मोबाइल पर पड़ी तो उसने पहचान लिया। राजन ने युवक से मोबाइल देने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि युवक ने राजन के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसका कान भी कट गया। राजन सड़क पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...