Saturday, 8 October 2022

उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी ने 14 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी की आपने नाम।

मेरठ 07 अक्टूबर (CY न्यूज) एन.एच-58 नियर सुभारती घाट रोड मेरठ स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी मोदीनगर व वी.एस स्पोर्ट्स मेरठ के बीच खेला गया। उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर वी.एस को 132 रनों का लक्ष्य दिया। शांतनु 86, अंतरिक्ष ने 18 रन बनाएं। वी.एस स्पोर्ट्स के गेंदबाज अनुराग 3 व प्रशांत, गौरव ने 2-2 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी.एस स्पोर्ट्स की टीम अपने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 117 रन ही बना पाई। कपिल ने 22, अनस अंसारी ने 17 व केशव, अनुराग, गौरव बघेल ने 15 -15 रन बनाए। उमेश मोदी के गेंदबाज कुणाल 3 व भवनेश ने 2 विकेट लिए। रोमांचक मुकाबले में उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 14 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शांतनु फाइट, ऑफ द मैच अनुराग व इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज कुणाल तवर, बेस्ट बैट्समैन शांतनु, फाइट ऑफ द टूर्नामेंट गौरव यादव, बेस्ट बॉलर गौरव सिंह, बेस्ट कीपर आयुष तंवर व विजेता रही उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी को 11,000 टूर्नामेंट ईनाम राशि देकर  मुख्य अतिथि जगदीश कुमार पंचवटी कॉलेज चेयरमैन, डॉक्टर इरफान मैनपाल, अवनीश, कोच उमेश वर्मा व मोहित कुमार ने व पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया। इस बीच मनोज कुमार, नितिन भारद्वाज, कैलाश, कोच मोहित चौहान, कोच प्रशांत मलिक, आयुष राजपूत, वन सेन व कुलदीप आदि उपस्थित रहे। आयोजक उमेश वर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सभी  ग्राउंड स्टाफ, कॉलेज स्टाफ व मीडिया का अहम योगदान रहा। साथ ही जल्द प्रेस वार्ता की जाएगी जिसके माध्यम से नए टूर्नामेंट कि तिथि बताई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...