Sunday, 16 October 2022

दिन निकलते ही 15 हजारी ईनामी गोकश से पुलिस की मुठभेड़।

मेरठ 15 अक्टूबर (CY न्यूज) थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी में वांछित चल रहे 15 हजार रुपए के ईनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया, मुखबिर द्वारा सूचना पर वांछित साजिद उर्फ हड्डी पुत्र इकबाल निवासी ऊंचा सद्दीकनगर को लिसाड़ीगेट में खाली पडे मकान में होने की सूचना पर दबिश दी गयी। अभियुक्त साजिद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। जिसमें अभियुक्त साजिद के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना लिसाड़ीगेट के गोकशी के अभियोग में 15 हजार रुपए का ईनामी अभियुक्त है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा बरामद हुआ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...