सेना की जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था रिसोर्ट।
मेरठ 14 अक्टूबर (CY न्यूज) मेरठ कैंट बोर्ड ने शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में अवैध तरह से चल रहा बंगला नंबर 22बी रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। कैंट बोर्ड के अधिकारी फोर्स लेकर मौके पहुंचे। पूरे रिजॉर्ट और बंगले की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए बताई गई है। इस दौरान रिजॉर्ट का मालिक बसपा नेता पंकज जोली की कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने नोकझोक भी हुई। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। फोर्स लगाकर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया। सेना की जमीन पर अवैध व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में बसपा नेता पंकज जोली रेजिडेंशियल बंगले में रिपोर्ट चला रहा था। इसके अंदर स्विमिंग पूल, होटल चलाता था। बिना अनुमति के दिन रात पार्टियां चल रही थीं। शुक्रवार को कैंट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है। मेरठ के कैंट बोर्ड ने 22बी रिजॉर्ट को चौथी बार सील किया है। छावनी परिषद ने 22 बी रिजॉर्ट पर ताला लगा दिया। इस दौरान भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। यह रिजॉर्ट पिछले कई सालों से चल रहा था। रिजॉर्ट में दिन रात शराब पार्टियां होती थीं। कैंट इलाके में बेहतरीन सुविधाओं के लिए रिजॉर्ट का मालिक मोटी रकम भी वसूलता था। लंबे समय से रेजिडेंशियल बंगले में व्यापारिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। जिस पर कैंट बोर्ड ने आपत्ति दर्ज कराई थी। फिर इसको सील कर दिया गया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस रिजॉर्ट से सील खोल दी गई। कैंट बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यह रिजार्ट बंगला संख्या 22बी में अवैध रूप से बना हुआ है। कैंट बोर्ड की कार्रवाई के विरोध में होटल मालिक पंकज जोली पूर्व में कोर्ट भी जा चुके हैं। 8 साल पहले स्विट्जरलैंड से आई 24 सदस्यीय टीम में से 15 विदेशियों को होटल 22बी में रुकवाया गया था। इसकी सूचना जब कैंट बोर्ड को मिली तो तत्कालीन सीईओ डा.डी.एन यादव ने दो अधिकारी जांच पड़ताल के भेजे। अधिकारियों को होटल में विदेशी मेहमान ठहरे मिले।

No comments:
Post a Comment