Friday, 7 October 2022

यूपी के 23 जिलों में बारिश अलर्ट, छाए घने बादल, लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में हो रही बरसात।

कानपुर देहात 06 अक्टूबर (CY न्यूज) यूपी के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में सुबह काले बादल छाए रहे। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक पूरे शहर पानी बरसेगा। वहीं, अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 23 जिलों में बारिश होंगी। कल से बारिश का दायरा और मात्रा दोनों में तेजी आएगी। छह से आठ अक्टूबर तक मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सात अक्टूबर को कुछेक स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...