दोपहर बाद खिली धूप लोगों ने ली राहत की सांस।
1998 में हुई थी 40 एमएम बारिश:
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में इस साल मेरठ में सबसे अधिक बारिश हुई है। साल 1998 में अधिक बारिश हुई। जो 137 डड हुई थी। उसके अगले 3 साल यानी 1999 और 2000 में अक्टूबर माह में कभी बारिश नहीं हुई। 2001 में भी अक्टूबर माह बिना बारिश के ही रहा। इसी तरह 2007 में अक्टूबर माह में 123 डड बारिश दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को:
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा.मोहम्मद शमीम ने बताया की इस बार अक्टूबर माह में बारिश अधिक हुई है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।

No comments:
Post a Comment