Sunday, 2 October 2022

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने ग्रहण किया कार्यभार।

मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) नवागत आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की। मंडलायुक्त ने अपने अनुभवो को साझा किया और मेरठ मंडल मेरठ के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताते हुये कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जीरो टालरेन्स की नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये विकास कार्यों को आगे बढाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लंबित विकास कार्यों को गति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों, आमजन व मीडिया से समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा। इस अवसर पर कमिश्नरी के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...