आर.जी कॉलेज में थे सचिव, शहर में शोक की लहर।
मेरठ 18 अक्टूबर (CY न्यूज) शिक्षाविद एवं उद्योगपति सेठ मनमोहन नाथ का सोमवार रात निधन हो गया। सेठ मनमोहन नाथ आर.जी गर्ल्स कॉलेज में सचिव थे। लंबे समय से वह अंबाला में रह रहे थे। बताया गया कि वे 86 साल के थे। सेठ डा.मनमोहन नाथ 1993 से आर.जी पी.जी और आर.जी इंटर में सचिव थे। उनके निधन से शिक्षा जगत और उद्योगपतियों में शोक व्याप्त है। मेरठ के आर.जी कॉलेज के अलावा वह कई दूसरी शिक्षण संस्थाओं से भी लंबे समय तक जुड़े रहे। आर.जी कॉलेज की प्राचार्या डा.निवेदिता मलिक ने बताया कि कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। मेरठ से बड़ी संख्या में प्रोफेसर और उद्योगपति अंबाला के लिए रवाना हो गए हैं। सेठ डा.मनमोहन नाथ मेरठ कॉलेज के सचिव रहे अरविंद नाथ सेठ के चचेरे भाई थे।
No comments:
Post a Comment