मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) विवेकानंद एकाडमी इंद्रा नगर ब्रह्मपुरी मेरठ गांधी जयंती व सनातन संस्कृति के महापर्व विजय दशमी के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने देश की दो महान विभूतियों द्वारा किये गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए। छात्र/छात्राओं को महात्मा गाँधी के बताए गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबन्धक ईशा राठी ने भी दोनों महापुरषो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए सभी छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। छात्र/छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर बहुत सुंदर व्याख्यान करते हुए रघुपति राघव राजाराम भजन गाया गया। विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा 7 व 8 के छात्र/छात्राओं द्वारा रामलीला मंचन की बहुत सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्राची गर्ग, अनिता सैनी, मीना, प्रियंका शर्मा, अनुपम शर्मा, शिखा कौशिक, कल्पना, नैंसी आदि शिक्षिका उपस्तिथ रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment