Thursday, 13 October 2022

बाइक चुराता युवक सी.सी.टी.वी कैमरे में हुआ कैद।

 

मेरठ/लावड़ 12 अक्टूबर (CY न्यूज) कस्बा लावड़ के मोहल्ला स्थित अंबेडकर मूर्ति के सामने वी.आई.पी सैनी प्लाजा के आगे से बाइक चोरी हो गई। यह घटना रात में लगभग 3:00 बजे हुई। बाइक चुराता युवक सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुनील सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी मोहल्ला शिव मंदिर खारी कुआं ने बताया, अंबेडकर मूर्ति के सामने वी.आई.पी सैनी प्लाजा के आगे से लाल कलर की स्प्लेंडर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। सी.सी.टी.वी कैमरे में चोर कैद हो चुका है। सुनील ने लावड़ चौकी पहुंचकर तहरीर दे दी है। चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी ने बताया, सी.सी.टी.वी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द इस चोरी का खुलासा कर देगी। गौरतलब है, बीते दिनों भी कई वाहन रोड से चोरी हो चुके हैं, जिसका खुलासा अभी तक लावड़ पुलिस नहीं कर पाई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया, सभी घटनाओं को संज्ञान लिया जा रहा है, चोर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...