पलक्कड़ (एजेंसी) 06 अक्टूबर (CY न्यूज) केरल में गुरुवार की सुबह हुई दो बसों के बीच भीषण टक्कर में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसा पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बस आमने-सामने टकरा गईं। जानकारी के मुताबिक बस एर्नाकुलम के मुलंथुरुथी में बेसलियस स्कूल के छात्रों को लेकर आ रही थी लेकिन पलक्कड जिले के वडक्कनचेरी में के.एस.आर.टी.सी की बस से टकरा गई। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार के जुर्माने का एलान भी किया है। पर्यटक बस ने नियंत्रण खो दिया और एक कार को ओवरटेक करते समय के.एस.आर.टी.सी बस के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नियंत्रण खोने के बाद पर्यटक बस पास के दलदल में जा गिरी। हादसा वालयार-वडक्कनचेरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंजुमूर्ति मंगलम बस स्टॉप के पास हुआ। गुरुवार की सुबह लगभग एक बजे के बाद हुई इस दुर्घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 28 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। पर्यटक बस में 41 छात्र, पांच शिक्षक और दो कर्मचारी सवार थे। के.एस.आर.टी.सी बस में 49 यात्री सवार थे। मृतकों में के.एस.आर.टी.सी बस के तीन और पर्यटक बस के पांच यात्री शामिल हैं। छह पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हुई है। मृतकों में त्रिशूर के के.एस.आर.टी.सी यात्री रोहित राज (24) और कोल्लम के ओ अनूप (22) और स्कूल कर्मचारी नैन्सी जॉर्ज और वीके विष्णु शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को पलक्कड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment