Friday, 7 October 2022

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार।

स्थानीय लोगों ने कहा, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं।

पटना/दरभंगा (एजेंसी) 06 अक्टूबर (CY न्यूज) देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में मुम्बई पुलिस ने बुधवार देर रात बिहार के दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र से आरोपित राकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी दरभंगा अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि मनिगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से राकेश मिश्रा नामक युवक को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है जिससे उसने मुकेश अंबानी को धमकी दी थी। मुम्बई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई है। एस.एस.पी ने बताया कि मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र राकेश कुमार मिश्र को मुम्बई पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। सादे लिबास में पुलिस राकेश के घर पहुंच गई। उस समय घर का मुख्य दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया जिसे आरोपित राकेश ने खोला। दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस ने राकेश के मोबाइल पर कॉल किया। कॉल राकेश ने रिसीव किया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरोपित राकेश मानसिक बीमारी का शिकार है। राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...