Tuesday, 4 October 2022

थाना प्रभारी के उत्पीड़न से परेशान हैड कास्टेबल ने लगाई एस.एस.पी से गुहार।

मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) थाना प्रभारी से तंग आकर एक हैड कास्टेबल एस.एस.पी आफिस जा पहुंचा। जहां पर उसने एस.एस.पी से मिलकर अपनी पीड़ा कही। मामला थाना हस्तिनापुर से जुड़ा हुआ है। हस्तिनापुर थाना प्रभारी के.पी सिंह से परेशान होकर हस्तिनापुर थाने में तैनात हैड कॉन्स्टेबल अनिल यादव ने एस.एस.पी से फरियाद लगाई है। 

पीडित हैड कॉस्टेबल ऑफिस पहुंच गया। उन्होंने एस.एस.पी ऑफिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई की थाना प्रभारी उनका उत्पीड़न कर रहे है उनके साथ होमगार्ड तक ने मारपीट की और थाना प्रभारी ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी उनका उत्पीड़न कर रहा है इसलिए वह अपनी नौकरी से वी.आर.एस लेना चाहते हैं। एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सारे मामले की जांच सी.ओ मवाना कर रहे हैं जांच आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...