Saturday, 8 October 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव व भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर संघ की अनोखी पहल।

मेरठ 08 अक्टूबर (CY न्यूज) आजादी का अमृत महोत्सव एवं भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनोखी पहल कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा विभाग नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर कल यानी 09 अक्टूबर को पूरे मेरठ महानगर में एक साथ 75 नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस कार्यक्रम को मातादीन वाल्मीकि सेवा यात्रा नाम दिया है। यह सभी शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाए जाएंगे। संघ की दृष्टि से मेरठ महानगर को 6 भागए 32 नगर और 137 सेवा बस्तियों में बांटा गया है। सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी एन एम.ओ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर वीरोत्तम तोमर, आर.एस.एस के महानगर संघ चालक विनोद भारतीय एवं एन एम.ओ महानगर सचिव डॉक्टर उमंग अरोड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि मातादीन वाल्मीकि मेरठ की धरती पर पैदा हुए और सौ सत्तावन की स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। मातादीन वाल्मीकि का ही मंगल पांडे को प्रेरित करने में सबसे बड़ा योगदान रहा था। ऐसे वीर बलिदानी को इस सेवा यात्रा के माध्यम से श्रदांजलि होगी। ख़ास बात तो ये है कि सेवा बस्तियों में ही सभी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस्ती वह स्थान है जहां पिछड़े वर्ग व गरीब वर्गों के परिवार रहते हैं और उनके पास आसानी से चिकित्सक नहीं पहुंच पाते हैं। इनकी स्वास्थ्य की देखभाल का सामाजिक दायित्व समझते हुए इस सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन बस्तियों में एन.एम.ओ के तकरीबन 150 से 200 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे साथ तकतीबन 1000 स्वयंसेवक व्यवस्था बनाएंगे। कैंप में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा हर आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर की जांच करना व साथ में जरूरी दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी होगा। इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन अपने में एक अनूठी पहल है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...